रायगढ़। लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने अपनी साईट फ़र्स्ट योजना के तहत दृष्टि बाधितों के लिए चश्मा व अन्य इलाज हेतु शालेय स्तर पर स्व. मुकुंद गुप्ता स्मृति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (आत्मानंद योजनांतर्गत संचालित हिंदी माध्यम स्कूल) लोईंग में रायगढ़ मेडिकल कालेज के नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों की सहायता से कक्षा नवमी से बारहवीं के तक के सभी विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण कराया ।
तदनुसार सोलह विद्यार्थियों को आगे की चिकित्सा के लिए मेडिकल कालेज रेफ़र किया गया है तथा १४ विद्यार्थियों को लायंस क्लब के माध्यम से चश्मा वितरित किया जाएगा।
इस एक दिवसीय शिविर में 161 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा नेत्र रोगों से बचाव व दैनिक जीवन में नेत्र स्वास्थ्य से सम्बंधित आवश्यक रख – रखाव की जानकारी प्रदान की गयी।
इस शिविर में प्रमुख रूप से रायगढ़ मेडिकल कालेज के नेत्र चिकित्सा विभाग के प्रोफ़ेसर डॉक्टर स्वरूप सामन्त,डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. रेनु पटेल,डॉ. विवेक बंजारे, डॉ. रितु सिंह( एम एस डब्ल्यू) लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन से लायन आनंद बेरिवाल,लायन विनोद अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल,लायन जसपाल टूटेजा, लायन दयानन्द अवस्थी, लायन शिवशंकर अग्रवाल, विद्यालय से शिक्षक गण बी एल गुप्ता, श्रीमती आर पटनायक,प्रभारी प्राचार्य व्ही पी मिश्रा,एच एस भोय आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


