छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन की अनुकरणीय पहल

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन रायगढ़ की महिलाओं ने सनातन धर्म का पालन करते हुए दिवाली के अवसर पर गरीब बस्तियों में जाकर तेल दीया बाती पतासे मिठाईयां एवं कपड़े बांटे उक्त कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष श्रीमती तारा बेरीवाल,सचिव श्रीमती विनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष कांता गोयल,सुशीला नहाडिया,सुधा चिडिपाल,लता अग्रवाल कृष्णा अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रही।


छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन विगत कई वर्षों से सेवाकार्यो में अनवरत अपनी सेवाएं दे रही है।पूरे प्रदेश में संचालित अग्र महिलाओ की यह संगठन रायगढ़ जिले में सामाजिक,धार्मिक और अन्य सेवा कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेने के कारण अपनी विशेष पहचान रख रही है।

अध्यक्ष तारा बेरीवाल के नेतृत्व में यह संगठन सैकड़ो गतिविधियों में भाग लेकर हजारों जरूरतमंदों की सेवा को अपना धर्म समझ सेवा दे रही है।अग्रवाल महिला संगठन की इस सेवा कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Related Posts