तारापुर में तीन दर्जन छात्राओं को दी गई निःशुल्क सायकल

by Kakajee News

रायगढ़ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत विद्यालय के 36 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग से 6 अनुसूचित जनजाति वर्ग के 14 तथा बीपीएल श्रेणी से 16 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया ।

विद्यालय परिसर में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मेदनी प्रसाद पटेल एवं सरपंच राजीव डनसेना, उपसरपंच कैलाश निषाद इत्यादि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संस्था के प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो, प्रधान पाठक कुमार साहू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल एनसीसी के प्रोग्राम ऑफिसर किरण कुमार पटेल तथा विद्यालय के स्टाफ व्याख्याता मंजू पटेल, चंद्रकांता सिदार, चंद्रशेखर पटेल, पी.के. पटेल, ज्योति देवांगन, नीलम मालाकार, रीता चौहान, सुधाबाला नायक, श्रीमती किरण पटेल, मनोज कुमार, लेखापाल केतन प्रसाद पटेल, श्रीमती सरिता पटेल, अलेख राम सिदार की विशिष्ट उपस्थिति रही ।

इस अवसर पर संस्था के प्रमुख प्राचार्य श्री कालो द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान करते हुए नियमित रूप से कक्षा में उपस्थिति देने का आग्रह किया गया शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेदिनी पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि सभी विद्यार्थी विशेषकर छात्राएं वाहन सुविधा के अभाव से पढ़ाई से वंचित ना रहे इसलिए नि:शुल्क साईकिल प्रदान किया जा रहा है और आप सभी को नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करते हुए स्कूल आना है ।

नि:शुल्क साइकिल वितरण प्रभारी शिक्षक रामेश्वर डनसेना ने समस्त आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद देते हुए अपने तरफ से छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से शुभकामना प्रदान किया ।

Related Posts