Desk News:एक गांव के एक खेत में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक के खिलाफ रात को ही पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। युवक के खिलाफ शहर में अपने पति संग रह रही उनके ही गांव की एक बहू ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस महिला के बयान दर्ज कराने के लिए कागजी कार्रवाई कर रही तभी आरोपी का शव मुरथल थाना क्षेत्र में फंदे पर लटका मिलने की जानकारी मिली। मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सुबूत जुटाए हैं। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने व दुष्कर्म पीड़िता का मामले में दोष नहीं होने की बात लिखी है।
एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव में जमीन पट्टे पर लेकर खेती करते है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह खेत से घर से गए थे। दोपहर को उनके पास पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका है। पास ही एक बाइक भी खड़ी थी। जिस पर वह तुरंत खेत में पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना के बाद पहुची पुलिस ने जांच की तो युवक की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के रूप में हुई। उसकी उम्र 26 वर्ष है। युवक के खिलाफ मंगलवार को सोनीपत शहर में रह रही गांव की बहू ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सुबूत जुटाए हैं। जिस महिला ने युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है, वह युवक की रिश्ते में भाभी बताई जा रही है। अभी सिटी थाना पुलिस उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर ही रही थी तभी पुलिस को युवक का शव मुरथल थाना क्षेत्र में फंदे पर लटका होने का पता लगा।
मुरथल थाना पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के कारण आत्महत्या नहीं कर रहा है। महिला का नाम लिखकर उसने लिखा है कि इस मामले में उसका कोई दोष नहीं है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।
