तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका……….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

कांकेर। छत्तीसगढ़ जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। युवक अंतागढ़ अस्पताल से गत 12 दिसंबर को अचानक हो गया था और आज उसका शव मिला है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांकर जिले के अंतागढ़ ब्लाक के अंर्तगत आने वाले देहरी पारा तालाब के पास आज एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक युवक का नाम गौतम धु्रव 22 साल बताया जा रहा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।


बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का खुलासा हो पाएगा।

Related Posts

Leave a Comment