अवैध शराब बिक्री को लेकर कांग्रेस पार्षदों का एसपी को ज्ञापन देना , सरकार के लिए शर्मनाक – विकास केडिया

by Kakajee News

रायगढ़। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास केडिया ने आज रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के भीतर कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री को लेकर निगम कांग्रेस पार्षद और एल्डरमेन के सामूहिक अगुवाई में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा एसपी को ज्ञापन सौंपने को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस शासित भूपेश बघेल सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती हैं कि उनकी ही पार्टी से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है, इसे शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कबूलनामा ही माना जायेगा, जो कि पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सत्ता पे काबिज हने वाली भूपेश बघेल सरकार के लिए बेहद शर्मनाक बात है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज निगम के कांग्रेस पार्षद और एल्डरमेन के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा एसपी कार्यालय तक रैली निकालकर जाना और उनके क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने से एक बात तो साफ हो जाती हैं कि शराबबंदी करने का वादा कर सत्ता में आने वाली भूपेश बघेल सरकार के शासन में रायगढ़ शहर सहित पूरे राज्य में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर हैं और सरकार व पुलिस प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहें है।

आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने यह भी कहा कि अगर शहर के कांग्रेस नेता ही इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि उनके अपने क्षेत्र वो भी कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री हो रही है तो आम जनता के लिए यह समझना कोई बहुत मुश्किल बात नहीं होगी कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार में शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कितनी खराब हो चुकी हैं और शहर के बाहरी और दूरस्थ इलाकों में हालात कितने भयावह होंगे।

Related Posts

Leave a Comment