नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

by Kakajee News

नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में आज महाविद्यालय परिसर में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,पोस्टर प्रदर्शनी व संगोष्ठी कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।


विभिन्न कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी के मार्गदर्शन से नोडल अधिकारी श्री गोविंद सिंह राठिया सहायक प्राध्यापक गणित, सहायक नोडल अधिकारी मेहर लाल पटेल व विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक गण सफेद कुमार मेहर,डॉ प्राची थवाइत,सुश्री डिम्पल अग्रवाल, टेकराम प्रधान,सुश्री छाया सिदार,सुश्री संगीता सिदार, श्रीमती जयश्री माझी एवं कर्मचारीगण श्रीमती भानुप्रभा खलखो,श्रीमती रानी वैष्णव एवं भारी संख्या में छात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल प्रसाद श्रीवास एवं द्वितीय स्थान पर मोहित कुमार प्रजापति व खिलावन पटैल विजेता रहे।


संगोष्ठी कार्यक्रम में गणित विषय के प्रति छात्र छात्राओं की रूचि बढ़ाने हेतु विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया व जीवन में गणित के महत्व पर प्रकाश डाला गया जिससे कि युवा छात्र छात्राएं गणित के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाते हुए देश के विकास में और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन कर सकें

Related Posts

Leave a Comment