रायगढ़। रायगढ़ जिले की धरमजयगढ़ विधानसभा में आने वाले छाल रेंज में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया के घर के कुंए में गिरने से जंगली भालू की मौत हो गई। बीती रात जंगली भालू जंगल से भटककर विधायक के घर अमरूद के पेड पर चढ़ गया था और अचानक कुंए में गिर गया। जानकारी के मिलते ही विधायक की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन जंगली भालू को कुंए से निकालने के बाद समय पर इलाज नही मिलने से उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में काकाजी डाॅट काॅम को मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ वनमंडल अंतर्गत छाल रेंज पके अमरूद के लालच में जंगली भालू कुएं में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। घटना धरमजयगढ विधायक लालजीत सिंह राठिया के घर के आंगन की बताई जा रही है। जहां कुआं काफी गहरा था और उसमें पानी भी भरा हुआ था।
रात के समय भालू के साथ यह हादसा हुआ, जिसके कारण किसी को पता नहीं चला लेकिन जब जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई किंतु मगर विभाग की लापरवाही और देर होने की वजह से वन्यप्राणी भालू की मौत हो गई।
एक जानकारी के कुएं से भालू को जीवित निकालने में विभाग की टीम को सफलता भी मिल गई थी किंतु जल्द उपचार नहीं मिलने के कारण भालू की मौत हो गई। ऐसे में अब जाहिर तौर पर वन विभाग की कार्य प्रणाली पर एक बार फिर प्रश्न चिन्ह लगा है। हालांकि इस विषय पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कुछ भी नही कहा जा रहा है ।
