रायगढ़, देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में पूरे देश में राष्ट्रीय मानस महोत्सव का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व बिहारी लाल उपाध्याय द्वारा स्थापित संस्था कमला मेमोरियल सोसाइटी रायपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है 14 जनवरी को यह आयोजन रायगढ़ में हो रहा है। इसके अतिरिक्त यह आयोजन देश के विभिन्न जगहों में होगा।इनमें से आयोजित होने वाले प्रमुख स्थलों में नागपुर,रायपुर,गोंदिया व मुंबई प्रमुख है।
रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भुवनेश्वर के विद्वान अरुण उपाध्याय ,रायपुर के विद्वान गिरीश पकज द्वारा प्रेषित शोध लेखों का पठन होगा। विषय होगा भारतीय संस्कृति में थिएटर कल्चर,
तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में श्री राम चरित मानस की भूमिका। इसी आयोजन में राष्ट्र व चरित्र निर्माण में संत व समाज की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण मानस थिएटर द्वारा प्रस्तुत नाट्य केवट के राम की प्रस्तुति होगी।इसमें मुंबई,रायपुर,खेरागढ़ व दुर्ग भिलाई के कलाकर हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम में रायगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
220
