वेतन विसंगति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हडताल पर सहायक शिक्षक बैठे हैं । आज आंदोलनरत सहायक शिक्षक राजधानी में वादा निभाओ पदयात्रा करते हुए और सीएम हाउस का घेराव किया | सभी पांचों संभाग से हजारो की संख्या में सहायक शिक्षक रायपुर के नया धरना स्थल तुता में एकित्रत हुए है |
सीएम हॉउस घेराव के लिए निकले | शिक्षकों ने बताया कि चारो दिशाओं से पैदल चलकर सीएम हाउस घेराव करेंगे | उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में सहायक शिक्षक और प्रधान पाठक मौजूद है | पुलिस उन्हें रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगाईं है | उनका कहना है कि लगातार 4 साल से हम कई बार के आंदोलन किए लेकिन सिर्फ सरकार ने आश्वासन दिया |
कमेटी का भी निर्माण किया उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ | अंतिम बजट थी प्रस्तुत होने वाला है इसमें कोई इनपुट अभी तक नहीं है की मांग पूरी हो गई | इससे 1 लाख 9000 सहायक शिक्षक नाराज हो गए हैं और आंदोलनरत है | बूढ़ा तालाब में धरना स्थल पर बैठे थे लेकिन वहां पंडाल को उखाड़ दिया गया | तुता में जगह दिया गया है लेकिन किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है अवस्था से भरा हुआ है सरकार सरकार संवेदनशील हो गई है |
