माना में चारपहिया वाहन में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

माना बस्ती में मंगलवार सुबह उस व्यक्त सनसनी फैल गई, जब मुख्य मार्ग स्थित अशोक किराना दुकान के सामने एक चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) में एक युवक की लाश मिली। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली, तो लोगो ने तत्काल माना थाना पुलिस को सूचना दी। माना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब चार पहिया वाहन का दरवाजा खोला, तो एक व्यक्ति का शव ड्राइवर सीट के नीचे औंधे मुंह पड़ा मिला।
इसके बाद पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और FSCL टीम को सूचना दी। सूत्रों से खबर मिली हैं की FSCL की टीम पहुंची औइर जांच कर के चली गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी बीमारी से हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त जगमोहन वर्मा उम्र (32 वर्ष) अभनपुर निवासी के रूप में की गई है। जगमोहन वर्मा गाड़ी को खुद चलाकर अभनपुर जा रहा था।

Related Posts

Leave a Comment