रायगढ़ । इस वक्त बड़ी खबर शहर के कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र में स्थित सीएसईबी गोदाम से निकलकर सामने आ रही है। जहां गोदाम में भीषण आग लग जाने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की टीम मौके लिये रवाना हो गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में स्थित विद्युत विभाग सब स्टेशन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयंकर है कि कई किलोमीटर दूर से धूंए को देखा जा सकता है। आग किन कारणों से लगी है विभाग इसकी पतासाजी में लगी है।
इस घटना की सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दमकल को दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहंुचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीएसईबी के गोदाम में आग लगने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई है।
मौके पर उपस्थित लोगों की मानें तो जल्द ही अगर इस आग पर काबू नही पाया गया तो भीषण हादसा होनें की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल कोतरा रोड़ थाने की पुलिस टीम और दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।
