कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Kakajee News

रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया गया था।

खेड़ा को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया था। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतरकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी।

वकील अभिषेक मनु सिंघवी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने 3 बजे सुनवाई शुरू की और करीब 35 मिनट की सुनवाई के बाद पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने असम और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी किया और तीन जगह दर्ज केस को एक ही ज्यूरिडिक्शन में लाने को लेकर सवाल किया है। असम सरकार की ओर से ASG एश्वर्या भाटी ने मामले की पैरवी की।

Related Posts

Leave a Comment