रायगढ़ के बेलाडुला बस्ती में परिवार मिलन और सर्व कल्याण के हित के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ

by Kakajee News

इस सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण मंगल भवन अमंगल हारी, चौपाइयों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर सभी बन्धु परिवार सहित उपस्थित रहे। ऋषिकांत पांडे के साथ सुंदर कांड के वाचक विजयशंकर दुबे,पुष्पेंद्र तिवारी ने लय ताल में सुंदरकांड का पाठ बस्ती के लोगो के साथ किया ।


सुंदरकांड के पश्चात मुख्य वक्ता श्री विनोद अग्रवाल का उद्बोधन हुआ ,जिसमे उन्होंने भारतीय परिवार संकल्पना पर सबके बीच विचार रखे,जिसमे उन्होंने बताया की वसुधैव कुटुम्बकम् क्या होता है,अर्थात यह सम्पूर्ण भूमि हमारा एक परिवार है, तथा हम सभी इस कुटुंब परिवार के अंग हैं। राम राज्य ,राम जी के अनुसरण से आता है, कहने से नही। बोद्धिक पश्चात प्रसाद वितरण हुआ और कार्यक्रम समाप्त हुआ।

युक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू मिश्रा, प्रेमचंद मिश्रा, भारत भूषण डनसेना,सुनील सेनापति,नितिन पटेल,वीरेंद् मंगल,चंद्रशेखर स्वर्णकार,उमेश उपाध्याय,संदीप अग्रवाल सहित अन्य बन्धु,भगिनी भी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Comment