लग्जरी कार में अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 24 बॉटल अंग्रेजी शराब व परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त, जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई  

by Kakajee News

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर लगाकर अवैध शराब तथा जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी जूटमिल के लगाये मुखबिर ने उन्हें शराब परिवहन की सूचना दिया गया कि सीमावर्ता गांव के अंग्रेजी शराब दुकान से ओडिशा से दो व्यक्ति अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में लेकर कार में लेकर चांपा जांजगीर जाने निकले हैं।


थाना प्रभारी द्वारा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर कार पर नजर रखी गई कि इसी बीच शाम करीब 6ः30 बजे काशीराम चैक जूटमिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया जिसमें बैठे युवक अपना नाम योगेश राठौर और दूसरा व्यक्ति अपना नाम हर नारायण सिंह दोनों जांगजीर के रहने वाले बताये। जिनसे जूटमिल स्टाफ ने शराब परिवहन के संबंध में कड़ी पूछताछ कर उनके वाहन को तलाश किया गया वाहन पर भारी मात्रा में शराब रखा हुआ था। दोनों को शराब परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं था। दोनों बताये कि होली त्यौहार में अवैध बिक्री के लिए ओडिशा से लेकर जांजगीर जा रहे हैं।


अवैध शराब परिवहन करने के अपराध में आरोपी योगेश राठौर पिता मैखुलाल राठौर उम्र 32 साल,हर नारायण सिंह पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल उम्र 56 साल दोनों निवासी ग्राम बिरगहनी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा से अंग्रेजी शराब 24 बॉटल व  कार क्रमांक सीजी 11 एटी  8865 की जब्ती कर आरोपियों पर थाना जूटमिल में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के साथ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चैधरी, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक गणेश पैकरा एवं जितेश चैहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Posts

Leave a Comment