LPG सिलेंडर के रेट 1 मार्च को होंगे अपडेट, क्या 8 महीने बाद बदलेंगे घरेलू गैस के दाम?

by Kakajee News

घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कल यानी 1 मार्च 2023 को अपडेट होंगे। पिछले 8 महीनों से दिल्ली से लेकर पटना तक और अहमदाबाद से शिलांग तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा।

6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। जबकि, इस दौरान कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ते-घटते रहे। इस बार भी घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद कम नजर आ रही है।

अगर आज की बात करें तो 28 फरवरी को दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपये तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 तो चेन्नई में 1917 रुपये है। जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053, मुंबई में 1052.50, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये में बिक रहा है।

बता दें नए साल में एक जनवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा हो गया। 1 जनवरी 2023 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई। साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये महंगा हुआ। वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा।

Related Posts

Leave a Comment