मंत्री के जन्मदिन पर आयोजन में व्यायाम शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी, आदेश हुआ वायरल

by Kakajee News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला शिक्षा अधिकारी का एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस आदेश में प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर आयोजित रन फॉर कोरबा कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज के हस्ताक्षर से 27 फरवरी 2023 को जारी आदेश में कुल 14 प्रधान पाठक, व्याख्याता और व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा है कि भारतीय युवा कांग्रेस कोरबा शहर का दिनांक 27 फरवरी 2023 के पत्र के अनुसार 1 मार्च 2023 को राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन है। युवा कांग्रेस कोरबा द्वारा उनके जन्मदिन पर दिनांक 1 मार्च 2023 को ओपन थिएटर घंटाघर में प्रातः 6:00 बजे हाफ मैराथन नशा मुक्त कोरबा का आयोजन रखा गया है, जिसके सफल कार्य संपादन हेतु निम्नलिखित व्यायाम शिक्षकों शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा के समक्ष दिनांक 01 मार्च को प्रातः 5:30 बजे निर्धारित स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

जिला शिक्षा अधिकारी के इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। हालांकि इस आदेश को लेकर विभागीय अधिकारी और शिक्षक किसी भी तरह की बातचीत से बच रहे हैं। लेकिन नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने आदेश प्राप्त होने की पुष्टि की है।

Related Posts

Leave a Comment