रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ की बैठक दिनांक 04 03 2023 दिन शनिवार को अपरान्ह 2 बजे उप संचालक कृषि कार्यालय सभाकक्ष रायगढ़ में रखी गई है।
बैठक में प्रांतीय मुख्य संरक्षक साथी पीआर यादव प्रांत अध्यक्ष साथी जी आर चंद्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष साथी आलोक जाधव जी पूर्व प्रांतीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ के कार्यकारिणी गठन पश्चात यह पहली बैठक है।
बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के लिए सघन सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाई जाएगी आगामी 18 मार्च को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राजधानी रायपुर मैं होने वाले धरना प्रदर्शन पर चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा आहूत आगामी परामर्शदाता समिति की बैठक में प्रस्तुत 2 एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
रायगढ़ जिले के कर्मचारियों की समस्याऔ पर चर्चा की जाएगी। अन्य विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जाएगी ।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गिस, नरेंद्र पर्वत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईसी मालाकार उपाध्यक्ष मानसाय यादव, पी आर भारद्वाज जिला सचिव विनोद षडंगी संजीव सेठी विवेकानंद पटनायक महामंत्री एलबीएस जाटवर असलम खान श्रीमती रोशनी दुबे कार्यालय सचिव सुखदेव सिदार महिला प्रकोष्ठ श्रीमती जमीमा एक्का श्रीमती सुजाता तिर्की सहित आशीष शर्मा ,अश्वनी दर्शन, रोहित डनसेना प्रफुल्ल पटनायक हकीमुल्लाह खान राजेश पटनायक आदि कर्मचारी नेताओं ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो, रायगढ़ जिले के तहसील शाखा विकासखंड शाखा के पदाधिकारियों से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
