गेरवानी में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही

by Kakajee News

रायगढ़ । आज थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम गेरवानी रिंकू ढाबा के सामने मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को प्लास्टिक जरकिन में महुआ शराब बिक्री के लिये ग्राहक का इंतजार करते समय पकड़ा गया है । अवैध शराब बेचने वाले युवक ने अपना नाम दया सागर सिदार पिता साधूराम सिदार 21 साल निवासी लाखा, थाना कोतवाली रायगढ़ का होना बताया ।


आरोपी के पास रखे हुये प्लास्टिक जरकिन में 10 लीटर महुआ शराब कीमत 1,000 रूपये का जप्त कर आरोपी दयासागर सिदार के कृत्य पर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का , आरक्षक उमाशंकर भगत और नरेन्द्र कुमार पैंकरा शामिल थे ।

Related Posts

Leave a Comment