लकड़ी की फाडी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, पीएम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, इस वजह से दिया घटना को अंजाम…. पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घियारमुडा में 18 मार्च की सुबह पिता का घर का चावल बेचना बेटा का इतना नागवार गुजरा ने हाथ-मुक्के व लकड़ी के फाडी से ताबड़तोड़ हमला कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के द्वारा घटना को छुपाने का भी प्रयास किया गया परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च की सुबह लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घियारमुडा निवासी खगेश्वर मांझी 62 साल को उसके परिजनों ने ईलाज के लिये सीएचसी लैलूंगा लेकर आये। जहां उपस्थित डॉक्टर ने प्रारंभिक जाचं मंे उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का बेटा रामलाल मांझी 35 साल ने अस्पताल स्टाफ को उसके पिता के पेड़ से गिरने से चोट आना बताया गया। डॉक्टर ने मामला संदिग्ध लगने पर लैलूंगा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद लैलूंगा थाना प्रभारी रमाशंकर तिवारी अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के द्वारा मृतक के बेटे रामलाल मांझी से पूछताछ करने के बाद उसे लेकर उसके घर पहुंचे। जहां घरवालों से पूछताछ पर रामलाल की लड़की ने बताया कि 18 मार्च की रात उसके पिता और दादा खगेश्वर के बीच झगड़ा मारपीट हुआ था जिसमें उसके पिता रामलाल ने लकड़ी के फाडी से दादा खगेश्वर को पीटना बताया गया। रामलाल मांझी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने पिता की हत्या करना बताया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रामलाल मांझी ने बताया कि उसके पिता खगेश्वर मांझी घर के सामनों को बेच देता था। 18 मार्च की सुबह पिता घर के चावल को बेच रहा था जिसे मना किया तो झगड़ा विवाद करने लगा जिसे हाथ मुक्का से मारपीट कर लकड़ी के फाडी से सिर, हाथ, पैर में मारा जिससे वह बेहोश हो गया था। घर परिवार के लोगों को मारपीट, झगड़ा किसी को बताने से मना किया था। घटना के संबंध में गांव के जागेश्वर मांझी के रिपोर्ट पर आरोपी रामलाल मांझी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment