235
कांकेर. बाईपास मार्ग एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। यहाँ तेंदुआ सड़क पर मृत पड़े मवेशी के पास नजर आया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोड़ेजुंगा से नानदनमारा जाने वाले बाईपास मार्ग का है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मवेशी की मौत हो गई है। मार्ग में मृत पड़े मवेशी की गंध से तेंदुआ सड़क पर पहुंच गया और उसे अपना भोजन बना बनाने लगा। तभी बाईपास मार्ग में गुजर रहे राहगीरों ने मवेशी को नोचते हुए तेंदुआ का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पहली घटना नहीं जब तेंदुआ को इस क्षेत्र में ना देखा गया हो। पूर्व में भी यहाँ व इसके आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने की खबरे आती रही है।
