आईपीएल क्रिकेट सट्टा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,46 लाख रुपये का सट्टापट्टी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

kakajee.com राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना के द्वारा आज आईपीएल सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया।जिसमें छः आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी के पास मुर्गीफार्म में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा बाहर से आये लोगो के द्वारा खिलाया जा रहा है।जिनमे सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ थाना निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही किया गया।जिसमें छः आरोपियों को चेन्नई सुपरकिंग्स एवम दिल्ली केपिटल ले मैच में हार जीत का दावा लगा कर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया।

आरोपी विकाश विभार, गजानंद श्रीवास्तव भिलाई निवासी,तथा अशरफ खान, मो. साबिर, नावेद खान,मो .सिराज डोंगरगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया गया है।वही आरोपियों के पास से 50500 रुपए नगद,13 नग मोबाइल,1 लेपटॉप,4 हॉटस्पॉट जप्त किया गया।आरोपियों के ऊपर जुआ एक्ट पर कर्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment