अनूप रोड़ कैरियर के स्टोर से टायर की चोरी, 03 गिरफ्तार, चोरी की टायर एवं चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त, तमनार पुलिस की कार्रवाई

by Kakajee News

रायगढ़। तमनार पुलिस ने आज अनूप रोड़ कैरियर के स्टोर से टायर चोरी में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने चोरी में लिप्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है।
एसपी रायगढ़ संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक के निर्देशन पर लतागार संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी, लूट के अपराधों में चालान किये गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे कई चोरी के मामलो का खुलासा हो रहा है । संदिग्धों से पूछताछ के क्रम निगरानी बदमाश शत्रुघन चौहान द्वारा अपने साथियों के साथ गारे पेलमा की ओर से टायर चोरी कर छिपाकर रखने की जानकारी पर शत्रुघन चौहान एवं उसके साथी जितेन्द्र पटनायक, सुनील चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होंने अनूप रोड कैरियर, गारे पेलमा के स्टोर से 19-20 दिसंबर की रात्रि स्टोर से 02 नग टायर की चोरी कर बोलेरो केम्पर वाहन क्र. सीजी 13 एएल 1198 में लेकर आना बताया। घटना के संबंध में कल अनूप रोड़ कैरियर का सुपरवाइजर ग्राम चिर्रामुड़ा तमनार में रहने वाले विष्णूदास वैष्णव पिता गोपाल दास वैष्णव उम्र 40 वर्ष द्वारा गारे पेलमा माइन्स के पास इनके स्टोर का ताला तोड़कर 02 नग टायर की चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । गिरफ्तार आरोपी आरोपी जितेन्द्र पटनायक पिता स्व. गोपाल पटनायक उम्र 34 वर्ष सा. बरभांठा तमनार के मेमोरंडम पर चोरी में प्रयोग हुये बोलेरो केम्पर वाहन को जप्त किया गया है। आरोपी सुनील चौहान पिता गजाधर चौहान उम्र 29 वर्ष , शत्रुघन चौहान पिता साधराम चौहान उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम गोढी तमनार से 01-01 नग टायर कुल 02 नग टायर किमती 30,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को थाना तमनार के धारा 457, 380 भादंवि में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Posts

Leave a Comment