पालतू कुत्ते ने 2 भालुओं से बचाई 7 साल की बच्ची व महिला की जान

by Kakajee News

कोरबा। कहते हैं कि पालतू जानवर प्यार की परिभाषा अच्छी तरह से समझते हैं और वक्त आने पर अपने मालिक के लिये जान भी देने से पीछे नही हटते। ऐसा ही कुछ एक मामला कोरबा जिले से निकलकर सामने आया है। जहां अपनी सात साल की बेटी और पालतू कुत्ते के लकड़ी बिनने जंगल गई महिला पर अचानक दो भालूओं ने हमला कर दिया। इस दरम्यान पालतू कुत्ते ने अपनी जान की परवाह किये बगैर भालू से भीड़ गया और आखिरकार अपनी मालकिन और उसकी बेटी की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला निवासी महिला महेत्रिन बाई धनुहार पति धुडू राम धनुहार उम्र 35 वर्ष अपने 7 साल की बेटी के साथ जंगल लकड़ी बीनने गई थी, इसी बीच जंगली भालू ने महिला के ऊपर हमला कर लहूलुहान कर दिया, मां बेटी के साथ पालतू कुत्ता भी मौजूद था मालिक पर हमला देख पालतू कुत्ते ने भालू के ऊपर हमला कर भगाने में कामयाब हुआ।

 

घटना के 112 को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर महिला एवं बच्ची को रेस्क्यू कर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा महिला लकड़ी बिनाने के लिए पहाड़ के ऊपर गई थी वही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर घायल महिला की जानकारी ले तात्कालिक तौर पर 500सौ रूपये सहयाता राशि दी है।

Related Posts