कोरोना वायरस लॉकडाउन ने भारतीय अमीरों को बनाया 35 फीसदी ज्यादा रईस, अप्रैल महीने में गई हर घंटे 1.7 लाख नौकरी

by Kakajee News

कोरोनावायरस ने भारत के अरबपतियों और गरीबों के बीच आय की असमानता को और बढ़ा दिया है। मार्च 2020 से दिसंबर 2020 के बीच लॉकडाउन जहां करोड़ों लोग गरीब हुए हैं, वहीं वहीं दुनिया के टॉप अमीरों की संपत्ति में करीब 3.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 285 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है।
कोरोना संकट ने करोड़ो बेरोजगार, अकुशल रोजगार वाले गरीब पुरुषों और महिलाओं के बीच के आय की असमानता को और अधिक बड़ा कर दिया है। नॉन-प्रॉफिट ग्रुप ऑक्सफैम (Oxfam) की रिपोर्ट ‘द इनइक्वैलिटी वायरस’ (The Inequality Virus)के मुताबिक कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान भारत के अरबपतियों की संपत्ति 35 फीसदी ज्यादा बढ़ गई है, जबकि देश के 84 फीसदी परिवारों को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा है। अकेले अप्रैल 2020 महीने में हर घंटे 1.7 लाख लोगों की नौकरी गई है।

Related Posts

Leave a Comment