पर्यटन क्षेत्र को फिर लगेंगे पंख, पर्यटन मंत्रालय की ऑनलाइन पहल ‘देखो अपना देश’

by Kakajee News

भारत ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक पर्यटन स्थलों का संगम है। विविधता से भरे देश के हर कोने में पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते समूचे विश्व में इसका विशेष स्थान है। यही वजह है कि भारत आने वाले विदेशी सैलानियों की संख्या सालाना औसतन दो करोड़ है। कोरोना महामारी के खतरों के साल भर बीतने के दौरान पूरे वर्ष सबसे अधिक पर्यटन को ही नुकसान हुआ है। अब कोरोना वायरस का टीका आने के साथ ही लोगों में आत्‍मविश्‍वास लौटा है और भरोसा भी। पर्यटन क्षेत्र को दोबारा पटरी पर लाने के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्यों ने अपने स्तर पर पहल शुरू की है। पेश है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर रिपोर्ट…

पर्यटन मंत्रालय की ऑनलाइन पहल ‘देखो अपना देश’
सरकार ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देखो अपना देश योजना शुरू की
इसमें देशभर के पर्यटक स्थलों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया है
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन ने कर छूट की सिफारिश की ताकि घरेलू सैलानी आ सकें आईआरसीटीसी फरवरी से भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन, हवाई यात्रा पैकेज शुरू करेगी

अतुल्य भारत पर्व
सांस्कृतिक धरोहर की दुनिया को झलक दिखाने के लिए सरकार अतुल्य भारत पर्व मना रही है
26 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा

यूपी में विलेज टूरिज्म
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल विकसित होगा
नए पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है। गंगा में रोरो व क्रूज का संचालन की योजना
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों को खोल दिया गया है
प्रदेश के सात धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला
गंगा घाटों पर पोस्‍टर जारी कर आध्‍यात्मिक और सांस्‍कृतिक पहलू का महत्व बताया गया है

उत्तराखंड में 100 डेज इन हेवन
राज्य सरकार अपने पर्यटन शो ‘100 डेज इन हेवन’ को अमिताभ बच्चन के जरिए बढ़ावा देगी
राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन के बारे में प्रसार किया जाएगा
सरकार को इससे पर्यटन क्षेत्र को विस्तार मिलने से रोजगार के नए मौके भी पैदा होंगे
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नीति घाटी में टिंबरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत करने की योजना

महाराष्ट्र में जेल टूरिज्म
महाराष्ट्र सरकार 26 जनवरी से येरवदा जेल को आम लोगों के लिए खोलकर जेल टूरिज्म की शुरुआत करेगी आम लोग जान सकेंगे, जेल में क्या होता है? अपराधियों की दिनचर्या कैसी होती है, किस तरह बंदी जेल में रहते हैं? इसके साथ ही युवाओं और छात्रों को ऐतिहासिक घटनाओं, इतिहास के बारे में रूबरू कराया जा सकेगा दूसरे और तीसरे चरण में नासिक और नागपुर की जेलों में भी जेल टूरिज्म की शुरुआत की जाएगी

जम्मू में बाइक रैली से प्रचार
पर्यटन दिवस पर युवा बाइक रैली से राज्य की धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों का प्रचार-प्रसार करेंगे
केंद्रीय मंत्री पह्लाद पटेल ने करगिल पहुंचकर एडवेंचर टूरिज्म के तहत स्की स्लोपिंग की शुरुआत की
पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पिछले हफ्ते संसद की स्थायी समिति ने दौरा किया
रियासी में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार है जो सैलानियों के आकर्षण का केंद्र होगा

Related Posts

Leave a Comment