रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की दोपहर अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के पास दो युवकों ने महिला को अनहोनी घटना घटित होनें की बात कहते हुए लाखों रूपये सोने, चांदी के जेवरात लेकर फरार होनें की घटना सामने आई हैं। इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
Raigarh News: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के दरोगापारा निवासी माधुरी श्रीवास्तव उम्र तकरीबन 60 साल मंगलवार की दोपहर 12 बजे मार्केट जाने घर से निकली हुई थी। महिला जब अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय के पास पहुंची ही थी कि दो युवक महिला के पास पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने महिला से डाक्टर के संबंध में पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने महिला को अनहोनी घटना घटित होनें की बात कहते हुए इन अनहोनी घटना से बचने पहने हुए गहने जल्द से जल्द निकालने की बात कही। जिसके बाद महिला डरी सहमी सारे गहने मंगलसूत्र, अंगूठी व कंगन के अलावा कान में पहने सोनें के आभूषण निकालकर दोनों युवकों को दे दिया। सोने चांदी के गहने मिलते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए। Raigarh News:
पीड़ित महिला माधुरी श्रीवास्तव ने बताया कि जब वह मार्केट जा रही थी तभी दो युवकों ने उसे रोककर डाक्टर के बारे में पूछा जब उसने बताया कि उसे जानकारी नही तब दोनों युवकों ने सिर में कुछ मंडराने की बात कहते हुए बहुत बडी घटना होनें का डर बनाते हुए पहने हुए गहने उतरवाकर लेकर भाग गए। उक्त गहनों की कीमत करीब 2 लाख रूपये है।
Raigarh News: शहर के व्यवस्तम इलाके में मंगलवार की दोपहर महिला से हुए ठगी के मामले के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ कर रही है। साथ ही साथ अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी मंे दोनों आरोपी के फुटेज कैद हो गए हैं पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।
