रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी का शब्द जुड़ता है तो वह बीजेपी के साथ जुड़ता है। दावा करते हुए कहा कि हमने जो वादे किए थे, वो पूरे किए हैं। वहीं बीजेपी ने अपने 25 वादों को नहीं निभाया है। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। 20 हजार किसानी का 10 हजार करोड़ माफ किया है। बीजेपी मोदी का नाम लेकर मोदी की गारंटी दे रही है।
कांग्रेस का घोषणा पत्र
1. सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
2. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगे।
3. केजी से पीजी तक की पढ़ाई फ्री।
4. तेंदूपता संग्रहको को 6 हजार
5.भूमिहीन किसानों को 10 हजार प्रति वर्ष
6. धान प्रति क्विंटल 3200 रूपए
7. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
8 सभी को गैस सिलेंडर 500 रुपए में , सब्सिडी सरकार देगी
9. साढ़े 7 लाख परिवारों को मकान बनाएंगे।
10.10 लाख तक इलाज की सुविधा।apl को भी 5 लाख तक की सहायता।
11. तिवरा समर्थन मूल्य पर खरीदेगे
12. 66 हजार वाहन मालिकों का कर्ज माफ करेंगे।
13. 700 ग्रामीण पार्कों की स्थपाना
14. सभी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, 6 हजार स्कूल अपग्रेड होंगे
15. स्व सहायता समूहों के कर्ज माफ करेंगे
16. जातिगत जनगणना कराएंगे
16. युवाओं को 50 प्रतिशत की लोन सब्सिडी
17. अंतिम संस्कार के लिए सरकार देगी लकड़ी।
