एक अनोखा जानवर मिला, बुलेड प्रुफ जैकेट बनाने में होता है खाल का उपयोग, चंद सेकेण्ड में खोद लेता है गड्डा, पढ़ें पूरी खबर

by Kakajee News

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में एक ऐसा अनोखा जानवर पकड में आया है जिसकी खाल का उपयोग बुलेड प्रुफ जैकेट बनाने का काम आती है। पकड़ा गया जानवर का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे विलुप्त प्रजाति के जानवर बहुत कम देखने को मिलते हैं। पकड़ने वाले व्यक्ति ने काफी देर तक इस अजूबे जानवर के वो दृश्य दिखाये जिसमें मात्र चंद सेकेण्ड के भीतर वह तेजी से जमीन को खोदकर उसमें समा जाता है। वायरल वीडियो को लेकर वन विभाग ने अभी तक कोई जवाब नही दिया है।

अनोखा जानवर जिसकी खाल से बनती है बुलेट प्रुफ जैकेट
दुनिया में ऐसे कई जानवर हैं जिनके पास खास खूबियां होती हैं, जिनकी वजह से वे उन सभी जानवरों से अलग होते हैं। ऐसा ही एक जानवर है आर्माडिलो या इंद्र बसो। अगर आप सोचते हैं कि यह कमजोर और नाजुक जानवर है और इसे शिकारी जानवर आसानी से खा सकते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि आर्माडिलो के पास एक ऐसा ‘कवच’ होता है, जो ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ से कम नहीं होता है। इसकी चमड़ी बहुत ही सख्त होती है जो इसे शिकारियों से बचाती है।आर्माडिलो अपने ऊपर होने वाले हमले को पहले ही भांपने में माहिर होता है। जैसे ही कोई शिकारी जानवर इस पर हमला करता है वैसे ही वह अपने शरीर को समेट कर बॉल के आकार में ढाल लेता है फिर शिकारी कितनी भी कोशिश करें, इसको खा नहीं सकता क्योंकि इसके शरीर के ऊपर लगा हुआ कवच ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ जितना ही मजबूत है। इस तरह आर्माडिलो शिकारी जानवरों को मात देता है।

जंगलों में विलुप्त होती प्रजाति में एक है जानवर
एमसीबी जिले में जो अनोखा जानवर पकड में आया है उसको देखने से अधिकांश लोगों का कहना है कि ऐसे जानवरों की संख्या अब तेजी से विलुप्त हो रही है। एमसीबी जिले में ऐसा जानवर मिलना निश्चय ही आश्चर्य का मामला है। चूंकि ये जानवर ठंडी जगह ज्यादातर पाये जाते हैं और वहां की मिट्टी के बीच इनका घर होता है और इनकी खासियत है कि ये चंद सेकेण्ड में कई फीट गड्डा करके उसमंे छिप जाते हैं। इनकी खाल इतनी मजबूत होती है कि कोई भी मार इन पर असर नही करती। एक जानकारी के अनुसार इसके शरीर की गोलाकार और मजबूत संरचना उसे बुलेट की तरह सुरक्षित बनाती है, और यह एक बेहद रोमांचक जीवनशैली का उदाहरण है जो हमें आश्चर्यचकित करता है। जिले में इसकी उपस्थिति से लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है जो तेजी से फैल भी रहा है।

वन विभाग ने लिया अपने संरक्षण में
अपने तरह का नया जानवर पकड़ में आने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लेते हुए उसके संरक्षण के लिये सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। विभाग के सूत्रों के अनुसार ऐसे जानवरों की जानकारी का और अध्ययन किया जाएगा ताकि इनके संरक्षण के लिये कोई पहल हो सके। पकड़ा गया जानवर नर है या मादा इसकी भी पुष्टि नही हो पाई है।

Related Posts