पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल के निधन पर स्पंज आयरन एसोसिएशन ने जताया शोक

by Kakajee News

रायगढ़. भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता व पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल का आज दोपहर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है वहीं उद्योग जगत के लोगों ने भी स्व. रोशनलाल अग्रवाल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक प्रकट किया है। स्पंज आयरन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व एनआर गु्रप के संचालक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने रोशन अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि रोशनलाल अग्रवाल एक प्रखर नेता ही नही वरन हमेशा जनहित में आगे रहकर काम करने वाले सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे थे। उनके विधायक कार्यकाल में उद्योग जगत की कई समस्याओं के निराकरण करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संजय अग्रवाल व कमल अग्रवाल ने यह भी कहा है कि स्व. रोशनलाल अग्रवाल के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं और उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Related Posts

Leave a Comment