बिल्डिंग के भीतर चर्च हो रहा था संचालित, धर्मातरण का भी हो रहा था बडा खेल, राम भक्त व आरएसएस के लोगों ने पकडा मामला, जमकर हुआ बवाल, एक दर्जन से अधिक लोगों को लिया गया हिरासत में, जांच जारी

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय के सावित्री नगर स्थित बंद पड़े एक मकान के तीसरी मंजिले में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराये जाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो के साथ-साथ आरएसएस, हिंदु सेना व राम भक्त के साथ जमकर विवाद हुआ और इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने वाले एक दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से भारी मात्रा में बाईबल तथा अन्य किताबों के अलावा सामान जब्त किया है। साथ ही साथ जूटमिल थाने में शिकायत के बाद एफआईआर की भी कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला आज सुबह आया जब रायगढ़ के सावित्री नगर इलाके में धर्मांतरण को लेकर दो समुदायों के बीच में हंगामा करने का मामला सामने आए हैं दरअसल शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र के सावित्री नगर में एक समुदाय के द्वारा किराए के भवन में धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद स्थानीय युवाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं भवन में चल रहे धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को रुकवाया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी ,जिसके बाद हिंदू समुदाय और एक धर्म विशेष समुदाय के बीच झड़प हो गई झड़प के बाद हिंदू समुदाय ने हनुमान चालीसा पढ़कर धर्म विशेष का विरोध करने लगे ,फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया और धर्म विशेष के धर्म परिवर्तन कार्य को रोक दिया और लगभग 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है धर्म परिवर्तन करने वाले समुदाय के पास से सैकड़ो की संख्या में किताबें ,हार्ड डिस्क, कंप्यूटर जैसे सामान जप्त किए हैं और मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रही है।
सावित्री नगर के एक मकान में चल रहे धर्मातरण के मामले में अपनी टीम के साथ पहुंचे हिंदु सेना व आरएसएस के कार्यकर्ता सुनील शर्मा ने बताया कि आज सुबह उन्हें जानकारी मिली कि यहां बड़े पैमाने पर ईसाई समुदाय के द्वारा हिंदु लोगों को ईसाई बनाया जा रहा है जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ यहां पहंुचे तो उन पर हमला किया गया। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। सुनील शर्मा का आरोप था कि धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी जानकारी पुलिस को भी दी गई है और इस स्थल को सील भी किया जाना चाहिए। वहीं सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक व जूटमिल थाना प्रभारी के साथ पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ किताबों को भी जब्त करके मामले को जांच में लिया गया है। उन्होंने इस बात को बताया कि यहां धर्म विशेष के लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था और बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। जिसके बाद हंगामा भी हुआ और पूरे मामले को जांच में ले लिया गया है। एक अन्य जानकारी के अनुसार सावित्री नगर में धर्म परिवर्तन की शिकायत की सूचना मिलने के बाद रायगढ़ एसडीएम गगर्न शर्मा भी पहंुचे और उन्होंने बिल्डिंग का मुआयना करने के बाद वहां रखे सामान का जब्त करने के निर्देश देने के बाद बताया कि पुलिस से इसकी जानकारी मांगी गई है और जरूरत पड़ी तो बिल्डिंग को सील किया जाएगा।

Related Posts