मामली बात पर हुआ विवाद, चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

मामली बात पर हुआ विवाद, चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की गई जान, पुलिस जांच में जुटी….पढ़िये पूरी खबर
धमतरी। इस वक़्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां चाकूबाजी की घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के बिरेझर थाना अंतर्गत भैंसबोड़ गांव में बरात स्वागत के वक्त डीजे में डांस को लेकर विवाद की स्थित निर्मित हो गई और देखते ही देखते यह घटना चाकूबाजी में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में बराती आए राकेश ध्रुव और एक गांव का युवक रवि तारक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का महौल निर्मित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Posts