मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा- ये लोग भारत जोड़ो यात्रा की बात कहते हैं और खुद इनका घर नही सम्हल रहा… पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिये मंगलवार को रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चपले पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बहुत अच्छा माहौल चल रहा है अभी तक छत्तीसगढ़ में दो चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण में बस्तर चुनाव संपन्न हुआ है और दूसरे चरण में तीन लोकसभा राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में मतदान संपन्न हुआ है। जो फीड बैक मिल रहा है उसके हिसाब से मतदान का प्रतिशत भी बहुत अच्छा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का रूझान है, चारो सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है और तीसरे चरण में सात लोकसभा चुनाव होना है और ये सभी सीट भाजपा जीत रही है। इस बार प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा जीतेगी।

अमित शाह के वायरल बयान के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगे्रस मुद्दा विहीन हो गई है, उनको अपनी हार स्पष्ट दिख रही है। वे लोग मुद्दा से भटक गए हैं, और हमारे बड़े नेताओं को बयान को तोड़ मरोड कर प्रस्तुत कर रहे हैं। कोई प्रधानमंत्री का सर फोड़ने की बात कह रहा है तो कोई श्राप दे रहा है, ये उनको शोभा नही देता। आज कांगे्रस में भदगड़ मच गई है, उनके अपने ही परिवार में बिखराव हो गया है। पिछले तीन चार महीने में ही 25 हजार से भी अधिक कांगे्रसी पार्टी छोड़ चुके हैं आज चपले में आयोजित कार्यक्रम में भी करीब एक हजार से अधिक लोग कांगे्रस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ ही नही अपितु पूरे देश में कांगे्रस पार्टी में बिखराव है।

कांगे्रस के बड़े नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई भी बडा नेता आ जाये कोई फर्क नही पड़ेगा। ये लोग बहुत ताकत झोंक दिये, भारत जोड़ा यात्रा, न्याय यात्रा लेकिन इसके परिणाम देश के सामने है। ये लोग भारत जोड़ो यात्रा की बात कहते हैं और खुद इनका घर नही सम्हल रहा। देश की जनता का विश्वास कांगे्रस पार्टी खो चुकी है। अब ये लोग कुछ भी कर लें जनता उन पर विश्वास नही करेगी।

Related Posts