Breaking News रफ्तार के कहर से थम गई 3 ज़िंदगी, शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। इस वक़्त की बड़ी लैलूंगा थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रही है जहाँ पेड़ से मोटरसाइकिल टकराने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई है ।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक कल रात लगभग 7, बजे के आसपास अपनी बाईक CG 13 UH 6073 से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे । रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई ।

बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा , विजय भोय , लक्ष्मण चौहान सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी सुबरा बताया जा रहा है । 112 ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुँचा दिया है वही लैलूंगा पुलिस हॉस्पिटल पहुँच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

Related Posts