पूर्व विधायक प्रकाश नायक हिमाचल प्रदेश की दून लोकसभा चुनाव हेतु बनाए गए सह पर्यवेक्षक

by Kakajee News

रायगढ़ । रायगढ़ के पूर्व विधायक माननीय प्रकाश नायक को हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिमला-4 (एस सी) लोकसभा क्षेत्र में दून विधानसभा क्षेत्र के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की सूचना पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला सांसद व सदस्य सी .डब्लू .सी.प्रभारी चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश ने प्रकाश नायक को पत्र प्रेषित कर दी व कहा कि आपकी अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता और योगदान , अनुभव व प्रतिबद्धता से पार्टी को इस सीट पर लाभ मिलेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पदाधिकारियों ने नगर कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल इंटक सहित समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने अपने प्रिय पूर्व विधायक प्रकाश नायक को मिली इस जिम्मेदारी पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी का आभार प्रकट किया है व इस जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु नायक जी को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Posts