जमीन विवाद के चलते दो सगे भाईयों की हत्या, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…

by Kakajee News

जगदलपुर। जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी, घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है,
मिली जानकारी के अनुसार इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर व योगेश के द्वारा गांव में एक 5 एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम से करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे, लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहे विवाद कोर्ट तक भी जा पहुँचा थ, जहाँ पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था, इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दुबारा इसी मामले को लेकर मामला चल रहा था, लेकिन मामले को लेकर मंगलवार को दुबारा गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे, लेकिन इस दौरान विवाद इतना गहराया की गाँव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी, घटना के बाद से गाँव मे तनाव की स्थिति बन गई, वही पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही बल के साथ गाँव आ पहुँची, जहाँ पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और आरोपियों के घर मे किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना ना घटित हो जाये, इसके लिए घरों में सुरक्षा तैनात किया गया है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन 6 आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नही कर रही है।

Related Posts