सुकमा। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जिसके बाद अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है ।
नगर के लोगों का कहना है कि जितनी भी चोरी की वारदातें हुई है उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है । शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सुनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं । इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है ।
102
