Big Breaking News: MSP मे हादसा, गर्म लिक्विड गिरने से लोडर चालक की दर्दनाक मौत,एसएमएस यूनिट मे हुई घटना

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ के पूर्वांचल क्षेत्र मे स्थित msp प्लांट मे बीती रात काम करते समय गर्म लिक्विड मे गिरने से एक ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अन्य श्रमिकों मे कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।

इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जामगाँव मे स्थित msp प्लांट मे बीती रात साढ़े 11 के आसपास एक ठेका श्रमिक एसएमएस यूनिट में क्रेन से गला हुआ लोहा ले जाते समय गर्म लिक्विड मे गिरने से उसकी मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और देखते है देखते मौके पर श्रमिकों की भारी भीड़ जुट गई। काकाजी डॉट काम को मिली जानकारी के अनुसार हादसे मे जिस श्रमिक की मौत हुई है वह बिहार का रहने वाला था। कंपनी मे लोडर चलाने का काम करता था। इस हादसे के बाद अन्य श्रमिकों मे कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और मुआवाजे को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है की मृतक के परिजनों को कंपनी की तरफ से 8 लाख मुआवजा राशि दिए जाने के बाद है ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।
बहरहाल msp प्लांट मे ठेका श्रमिक की मौत की जानकारी मिलते है मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच मे ले लिया है।

 

Related Posts