राजनांदगांव। राजनांवदगांव जिले के पार्रिनाला गांव के पास आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में सायकल सवार की मौत को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए मृतक परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक सवार को भी ठोकर मारी थी जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इस घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों को नेशनल हाईवे 53 में चक्काजाम किया जिसके चलते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की समझाईश के बाद भी गुस्साए ग्रामीण हटने को तैयार नही थे।
एक जानकारी के अनुसार आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सायकल सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह दुर्घटना राजनांदगांव के पार्रिनाला के पास हुई, जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम सहित अन्य पुलिस बल वहां पहुंचा लेकिन तब तक गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम करते हुए लगातार घट रही सड़क दुर्घटनाओं पर गुस्सा जताते हुए मृतक परिवार को तत्काल राहत राशि देने की मांग की। इस चक्काजाम के चलते घंटो तक नेशनल हाईवे 53 जाम रहा।
वीडियो देखें…..
