जेवरा सिरसा पुलिस ने कोरियर सर्विस पार्सल गोदाम में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले पुलिस ने उनके पास से नगदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
करहीडीह स्थित अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस में अज्ञात आरोपी द्वारा ताला तोड़कर 1 लाख 80 हजार नगदी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।आरोपियों ने घटना के एक दिन पूर्व गूगल मैप से अमेजन कोरियर ऑफिस को सर्च करते हुए रेकी कर पहुंचे थे जिसके बाद देर रात आरोपियों ने ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना अंजाम को दिए थे। चोरी करते के दौरान आरोपियों की करतूत ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की जांच में दौरान सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध काले रंग की कार का पीछा करते पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने 2 आरोपियों गिरफ्तार की है और उनके पास के 98 हजार रूपये नगद, चोरी में प्रयुक्त हुंडई एसेंट कार बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 98 हजार बताई जा रही है।
प्रार्थी ने चौकी जेवरा सिरसा में रिपोर्ट दर्ज कराई की 23.08.2024 को करहीडीह अमेजन कोरियर सर्विस पार्सल ऑफिस के शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखी आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था जिसमें रखी नगदी रकम चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई जिसमे घटना स्थल पर एक संदिग्ध काले रंग की हुंडई एसेंट कार देखी गई। जिससे संदिग्ध कार का नंबर स्पष्ट हुआ कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक पतासाजी करने पर जानकारी लगी कि उनके परीचित बालाघाट (म.प्र.) निवासी सुनील कावडे द्वारा उनकी कार का इस्तेमाल कर रहा है जिसें टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान जागपुर थाना भरवेली जिला बालाघाट (म.प्र.) में घेराबंदी कर पकड़ा गया। सुनील कावड़े से पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी संतोष लिल्हारे के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुनील चोरी करने से पहले अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। आरोपियों ने इस घटना के पूर्व धमतरी अमेजन कोरियर ऑफिस में चोरी करने पहुंचे थे लेनिक असफल प्रयास किया था जिसके करहीडीह स्थित अमेजन कोरियर ऑफिस में संतोष लिल्हारे के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
92
