डीजे में नाचने को लेकर विवाद, 3 युवकों की पीट पीटकर हत्या, देर रात थाने का घेराव

by Kakajee News

नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में देर रात डीजे में नाचने को लेकर विवाद में 3 युवकों की पीट पीटकर हत्या करने गई मृतक में दो सगे भाई बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला समेत आलाधिकारी पहुंचे।
नंदिनी खुंदिनी गांव में एक दिन पूर्व शीतल गणेश समिति के युवकों के मूर्ति लाने के समय डीजे में नाचने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गांव के बुजुर्ग के साथ बैठक लेकर विवाद को खत्म कर दिया गया था लेकिन दूसरे दिन दूसरे पक्ष के लोगो पर पुराना विवाद को लेकर दोनो पक्षों खूनी संघर्ष में बदल गया और जहां धन्नू यादव के युवक के द्वारा आकाश पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दिया जिसे देखकर करन,वासु और राजेश यादव ने भी उनके साथ मारपीट किया जिसके देखकर आकाश पटेल के 8 से 10 साथी लाठी डंडा लेकर पहुंचे और धन्नू, करण,वासु और राजेश को जमकर पिटाई कर दी जिसमे करण यादव,वासु यादव और राजेश यादव के अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड दिया वही आकाश भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि पुरानी बातो को लेकर दो पक्षों में वाद विवाद हुआ था जिसे लेकर दोनो पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल है इस घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है वही इस हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए थे कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की विफलता को लेकर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने थाना प्रभारी को विवाद की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पूरे थाना क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी हुई हैं। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया है। किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसको देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल और दोनों मोहल्लों में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

Related Posts