तेज रफ़्तार कोयला लोड ट्रेलर पलटने से केबिन में फंसकर चालक की मौत

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले मे बीती रात एक तेज रफ़्तार कोयला लोड ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना मे केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कंचनपुर से छाल जाने वाले बायपास मार्ग मे बीती देर रात तक़रीबन 1:30 बजे अशोक लिलैंड शो रुम के आगे पुलिया के पास कोयला लोड एक तेज रफ़्तार ट्रेलर क्रमांक CG13 LA 4176 का चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसकी ट्रेलर पलट गई जिससे चालक रमेश ठाकुर 32 साल केबिन मे ही फस गया था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्त के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।जिसके बाद उसे उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार ही उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Posts