आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

by Kakajee News

बीजापुर। नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी को निष्क्रिय करते सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए हैं। उन्हें सामान्य चोट आई। बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के उसूर ब्लाक के तर्रेम थाना क्षेत्र में आज सुबह चिन्नागेलूर सीआरपीएफ कैम्प से जवान डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। दिमाईनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते समय आईईडी के ब्लास्ट होने से पांच जवान घायल हो गए है। घायल जवानों में एसी साकेत, आईएनसी संजय, सीटी पवन कल्याण, सीटी लोचन महतो व सीटी दुले राजेन्द्र शामिल है। उन्हें सामान्य चोट पहुंची है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है।

Related Posts