घरेलू विवाद और चरित्र शंका में पत्नी को उतारा मौत के घाट आरोपी पति हुआ गिरफ्तार

by Kakajee News

बालोद । पुलिस ने हत्या के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है पूरा मामला पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका से जुड़ा हुआ है जिले के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राठेमा में अश्वनी बाई की हत्या हुई जिसका आरोपी उसी का पति निकला पूरा मामला गोवर्धन पूजा के दिन का बताया जा रहा है आरोपी डामन लाल गावड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जेल दाखिल कर दिया गया है आरोपी द्वारा अपनी पत्नी का लकड़ी के डण्डा से सिर, चेहरा में चोंट पहुंचाकर बेरहमी से हत्या किया गया था।

थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि कोटवार दीपक गजभिये हर्राठेमा के द्वारा सूचना दिया कि ग्राम हर्राठेमा में अश्वनी बाई की हत्या हो गई है कि सूचना पर सभी उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया और हम मौके पर पहुंचे जहां पर प्रार्थीया जागेष्वरी ने पूरा मामला पुलिस के समक्ष रखा और प्रार्थी के रूप में रिपोर्ट भी दर्ज कराया उसने पुलिस को बताया कि गोवर्धन पूजा होने से अपने घर पर थी कि दोपहर को पड़ोस की शांति बाई बताई कि डामन लाल गावड़े अपनी पत्नी अष्वनी गावड़े को मारपीट रहा है जब मैने जाकर देखा तो उसके पति ने घर का मामला कहकर उसे भगा दिया फिर उसने मृतिका की बेटी को सूचना दी।

जागेश्वरी ने बताया अश्वनी कहां है करके वह पूछते हुए उसके घर गई फिर उसने देखा कि मृतिका दर्द से बेहोश हालत में थी और उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे उसने उसे पानी पिलाया जिसके बाद कुछ देर बाद ही उसने वहां पर दम तोड़ दिया इसके बाद क्या मामला सामने आया कि उसके पति द्वारा घरेलू विवाद और चरित्र शंका को लेकर अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या की गई है जिस पर धारा 103 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, रामप्रसाद गंजभिये, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव, मनोज निर्मलकर, देवकुमारी साहू, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष्वर साहू, मोहन कोकिला, देवेन्द्र कुमार साहू व थाना बालोद स्टॉफ शामिल रहा।

Related Posts