नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , आरोपी हुआ गिरफ्तार

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक आरोपी आदित्य टंडन को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल,, नाबालिग बालिका के माता पिता ने नवागढ़ थाने में अपनी नाबालिग बालिका का अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का संदेह पर रिपोर्ट दर्ज कराया था,बताया कि वह 16 नवंबर की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटी है।

नवागढ़ पुलिस नाबालिग बालिका की पता तलश कर रही थी इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आदित्य टंडन अपने साथ एक नाबालिग बालिका को लेकर मोटर साइकिल से रायगढ़ को तरफ जाने की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर रायगढ़ की और भेजा गया था। इस दौरान रायगढ़ से आदित्य टंडन के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया,पूछताछ करने पर बताया की शादी का झांसा देकर अपने साथ रायगढ़ लेकर आया दुष्कर्म किया है।

आरोपी आदित्य टंडन के खिलाफ धारा 137(2) BNS,65(1)BNS 4,6 पास्को के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts