धान खरीदी केन्द्र में शुरू हुई गजराज की दस्तक, कई बोरी धान खाया और एक ग्रामीण के मकान को तोड़ा, आकलन जारी..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

धान मंडी में हाथी पिछले साल की तरह इस साल भी चचिया धान मंडी में हाथी उत्पात मचा रहे है। बीती रात एक हाथी धान मंडी में घुस गया और पांच बोरा धान को नुकसान पहुंचाया। केंद्र के कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
हाथियों की मौजूदगी के कारण कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों की आवाजाही होने लगी है। बीती रात धान मंडी में घुसकर एक हाथी ने पूरी रात तांडव मचाया। हाथी ने मंडी में रखे पांच बोरी धान को बर्बाद कर दिया। केंद्र के कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मंडी में तांडव करने के बाद हाथी गांव में घुस गया,जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। हालांकि वन अमला हाथियों की निगरानी करने में जुटा है,बावजूद इसके ग्रामीणों के जान माल की रक्षा नहीं हो पा रही है,जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी गांव की तरफ विचरण करता रहा जिसे ग्रामीण डरे समय हुए थे और रात भर जागने को मजबूर हो गए। दंतैल हाथी विशालकाय था जिसे गांव से किस के घर से एक ट्रैक्टर लेकर लाइट जलाने के बाद ग्रामीण में काफी देर तक आवाज लगाया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल में खदेड़ा गया।
ग्रामीणों की माने तो हाथी कभी भी धान मंडी या गांव की तरफ आ सकता है इसलिए हादसे वन विभाग को भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहने की जरूरत है कई किसानों को अपने खेत में धान काटने जाने के लिए डर बना हुआ है की कहानी हाथी ना आ जाए।

Related Posts

Leave a Comment