2024 की विदाई और नये साल के स्वागत में 52 लाख का शराब पी गए मंदिरा प्रेमियों ने…

by Kakajee News

जिले में पुराने वर्ष के विदाई में एवं नए वर्ष के स्वागत में 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को 52 लाख का मदिरापान लोगों ने किया। 31 जनवरी को 25 लाख 70 हजार रुपए शराब की बिक्री रही वहीं 1 जनवरी को 26 लाख 99 हजार शराब की बिक्री रही।
जिले में पांच अंग्रेजी शराब दुकान रामानुजगंज, वाड्रफनगर,बलरामपुर,कुसमी, राजपुर में है। जिले में सबसे अधिक शराब की बिक्री राजपुर अंग्रेजी शराब दुकान में हुई यहां 31 दिसम्बर को 8 लाख 25 हजार की शराब बिक्री, 31 दिसंबर को एवं 8 लाख 52 हजार की शराब की बिक्री हुई। सबसे कम रामानुजगंज में शराब की बिक्री रही क्योंकि यहां पर पड़ोसी राज्य झारखंड के गोदरमाना में छत्तीसगढ़ से सस्ती शराब मिल जाती है यहां पर 31 दिसंबर को 2 लाख 95 हजार की बिक्री रही वहीं दूसरे दिन 1 जनवरी 2 लाख95 हजार की ही शराब की बिक्री हुई। राजपुर के बाद सबसे अधिक शराब की बिक्री में कुसमी रहा जहां 31 जनवरी को 5 लाख 72 हजार रुपये शराब की बिक्री हुई वहीं 1 जनवरी को 6 लाख 20 हजार की शराब की बिक्री हुई। जिला मुख्यालय में 31 दिसंबर को शराब की बिक्री चार लाख 85 हजार रुपय वही 1 जनवरी को 5 लाख 36 हजार रुपय की रही।
जिले के सभी अंग्रेजी दुकानों में राम बोथ का वाइन व्हिस्की के सभी ब्रांड उपलब्ध रहे पिछले वर्ष जहां आईबी एवं आईएस उपलब्ध नहीं था वही इस बार पर्याप्त मात्रा में सभी शराब दुकानों में उपलब्ध रहा वहीं रेड लेबल एवं जानी वाकर जैसे महंगे शराब भी शराब दुकानों में उपलब्ध रहे। ₹3000 तक के शराब सभी दुकानों में रहे। पिछले वर्ष 31 दिसंबर को 16 लख रुपए की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई थी वही 1 जनवरी को 17 लख रुपए की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई थी परंतु इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दो दिनों में 19 लाख रुपए की अधिक शराब की बिक्री हुई।
31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को सामान्य दिनों से ढाई गुना ज्यादा बिक्री रही जहां पहले सामान्य दिनों में 10 लख रुपए प्रतिदिन जिले के सभी शराब दुकानों को मिलाकर बिक्री होती थी वही 31 जनवरी एवं 1 जनवरी को ढाई गुना ज्यादा बिक्री हुई। जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी ने बताया कि जिले के सभी शराब दुकानों हर प्रकार के ब्रांड की शराब उपलब्ध थी पिछले वर्ष की तुलना 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को 19 लख रुपए की अधिक शराब की बिक्री हुई।

Related Posts

Leave a Comment