कोंडागांव। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से निकलकर सामने आ रही है। जहां स्कूली बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में बस चालक के अलावा एक शिक्षक की मौत हो गई वहीं कई छात्र घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिकलपुटी के पास नेशनल हाईवे में स्कूली बच्चों को भ्रमण कराकर वापस लौट रही बस का सामने की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बस से टकरा जाने की घटना में बस चालक के अलावा एक शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं बस में सवार एक दर्जन से भी अधिक बच्चों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें चार की हालत गंभीर होनें की बात कही जा रही है।
सीएम ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव में स्कूली बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में वाहन चालक सहित एक शिक्षक के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। बस में सवार स्कूली बच्चों में कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है, जिनका इलाज जारी है। जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल बच्चों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
