रायगढ़। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि निकाय एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए यह स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के तहत सुशांतो बनर्जी को उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ स्थानांतरिक किया गया है। इसी तरह श्रीमती अनामिका जैन, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है वहीं रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर बनाये गए हैं जबकि अनिल कुमार विश्वकर्मा, एसडीओपी कांेडागांव से सीएसपी रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है इसी तरह सुश्री उन्नती ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाडा से उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अनन्वेषण शाखा रायगढ़ भेजी गई हैं जबकि अभिनव उपाध्याय को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से एसडीओपी फरसगांव जिला कांेडागांव भेजा गया है।
109
