चुनावी माहौल के बीच नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेत कर की हत्या

by Kakajee News

बीजापुर। जिले में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेत कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गीचेरु निवासी कारम राजू पिता बारे उम्र 32 तालाब पारा व माड़वी मुन्ना पिता सुकडा उम्र 27 निवासी नयापारा की बीती रात मध्य रात में धारदार हथियार से गला रेत कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना की सूचना पर तर्रेम थाना द्वारा सूचना की तस्दीक व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment